-28 सितम्बर से आरम्भ होगी सीधी फ्लाइट, मुख्यमंत्री करेंगे हवाई सेवा का शुभारम्भ

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रयासों से 28 सितंबर से देहरादून जौलीग्रांट से सीधे बनारस के लिए भी हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। एयर इंडिया की देहरादून से शुरू होने वाली यह तीसरी एयर बस होगी। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शनिवार 28 सितम्बर को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर इस हवाई सेवा का शुभारम्भ करेंगे।
देहरादून से बनारस के लिए सस्ती दरों पर अभी यह सेवा सप्ताह में दो दिन बुधवार और शनिवार को उड़ान भरेगी। अक्टूबर में बनारस से कोलकात्ता तक भी देहरादून से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। ट्रैफिक को देखते हुए इस सेवा को सप्ताह में तीन दिन और फिर नियमित भी किया जा सकता है। राज्य से अब तक 23 से ज्यादा शहरों के लिए देहरादून से हवाई सेवा शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रयासों से ढाई साल में ही उत्तराखण्ड में न केवल इंफ्रास्ट्रक्चर, बल्कि रोड, एयर और रोप वे कनेक्विटी बढ़ाने की दिशा में तेजी से कार्य किया गया है। इससे राज्य में पर्यटन व्यवसाय को और अधिक मजबूती मिलेगी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed