देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि तीरथ सरकार में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह को सीएम के सलाहकार बनाया जा सकता है। शत्रुघ्न सिंह 2015 में उत्तराखंड के मुख्य सचिव बने थे। पूर्व सीएम खंडूरी के शासनकाल में बेहद महत्वपूर्ण अधिकारी थे। शत्रुघ्न सिंह की मुख्य सूचना आयुक्त का कार्यकाल नवंबर 2021 में खत्म होने जा रहा है। Post navigation प्रधानमंत्री ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए 10 राज्यों के 46 जिलाधिकारी से लिया फीडबैक उत्तराखंड में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा घटा, 4,785 नए संक्रमित