देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना विगत दिनों की तुलना में मरने वालों के आंकड़ों में कमी आई है, वही, संक्रमितों की संख्या में भी मामूली अंतर देखा जा रहा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 79 व्यक्तियों की कोरोना के कारण मौत हुई है, वहीं इस दौरान 7,019 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। राज्य में पिछले 24 घंंटे में 4,785 नए संक्रमित मरीज मिले। जिसके बाद राज्य में संक्रमित की कुल संख्या बढ़कर 2,95,790 हो गई है। अब तक 5,132 लोगों की मौत हो गई। राज्य में एक्टिव केस की संख्या अब 76,232 हो गई है।

यह भी पढ़ें…. प्रधानमंत्री ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए 10 राज्यों...

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक मामले देहरादून में आए। देहरादून में 1226, हरिद्वार में 555, अल्मोड़ा में 320 ,बागेश्वर में 161 ,चमोली में 195 ,चंपावत में 124, नैनीताल में 442 ,पौड़ी में 509, पिथौरागढ़ में 118, रुद्रप्रयाग में 241, टिहरी में 348, उधम सिंह नगर में 372 तथा जनपद उत्तरकाशी में 174 नए संक्रमित पाए गए।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *