युवक ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त की
देहरादून। बेकारी व बीमारी से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक अविवाहित था। डालनवाला थाना पुलिस को  सूचना मिली कि नई बस्ती क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी है। उक्त सूचना पर थाना डालनवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर मृतक युवक की पहचान पवन कुमार उम्र 32 वर्ष पुत्र सुरेश कुमार निवासी नई बस्ती, चन्दर रोड़ के रूप में हुई। मृतक पवन के सम्बन्ध में जानकारी करने पर उसके परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक मजदूरी का कार्य करता था व अविवाहित था तथा काफी लम्बे समय से टी0बी0 की बीमारी से ग्रसित था। कुछ समय पूर्व मृतक के पेट का आपरेशन भी हुआ था, जिसके बाद से ही वह काफी परेशान चल रहा था। मौके पर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
————————————————————
मंगेतर और उसके दोस्त के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज 
देहरादून। जिम संचालक नमन राठौर खुदकुशी प्रकरण में मंगेतर और उसके दोस्त के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में नमन के पिता धर्मबीर सिंह निवासी शीशवाली थाना नकुड़ जिला सहारनपुर ने पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
 पटेलनगर के देहराखास में जिम संचालक नमन राठौर ने अपनी मंगेतर को मौजूदगी में कमरे में चार मार्च को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मंगेतर फांसी का फंदा काटकर हॉस्पिटल ले गई थी, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। नमन के पिता धर्मबीर सिंह की तहरीर के अनुसार नमन की मरने से पहले अपने दोस्तों से बात हुई थी। दोस्तों के मुताबिक नमन पैसों की वजह से बहुत परेशान था। उसे अपने दोस्त जॉनी निवासी सिकन्दरपुर मुंडलाना, रुड़की से लाखों रुपये लेने थे। बार-बार कहने पर भी जॉनी उसके पैसे नहीं दे रहा था। जिस कारण जॉनी ने नमन को कई बार धमकियां भी दीं। घटना के समय एक लड़की भी कमरे में मौजूद थी। शक जताया कि इन दोनों ने नमन को नाजायज रूप से परेशान कर आत्महत्या करने को मजबूर किया। साक्ष्य छिपाने को नमन का शव पंखे से लगी चुन्नी को काटकर पूर्व मे ही उतार लिया गया। ऐसा करने तक किसी को भी कोई सूचना नहीं दी गयी। नमन के मोबाइल में जॉनी से पैसों के संबन्ध में हुई चैट का भी रिकार्ड भी है। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि विवेचना में आने वाले साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
अवैध खनिज सामग्री के साथ 4 ट्रैक्टर ट्रॉली सीज
देहरादून। उप महानिरीक्षकध्वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी के निर्देशानुसार वर्तमान में चल रहे लॉक डाउन के दौरान चोरी-छिपे अवैध खनन करने वाले व्यक्तियों पर प्रभावी कार्यवाही किए जाने संबंधी प्राप्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रमेन्द्र डोभाल के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी विकासनगर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा थाना क्षेत्र में चोरी-छिपे अवैध खनन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस टीम गठित कर क्षेत्र में रवाना किया गया पुलिस टीम द्वारा मोर्चरी के पीछे यमुना नदी एवं कुल्हाल,मटक माजरी यमुना नदी क्षेत्र से अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़े गए चारों वाहनों को अवैध खनन एवं एमवी एक्ट में सीज किया गया। अवैध खनन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है
————————————————————-
नाबालिग लड़की से छेड़खानी, गालीगलौच, मुकदमा दर्ज  
देहरादून। एक महिला ने चैकी कुल्हाल पर आकर एक लिखित तहरीर दी कि प्रतिवादी अकबर उर्फ चूडू उसके पुत्र शाहरुख, पत्नी महमूदा, पुत्री सारिका सभी निवासी कुल्हाल, सारिका ने वादिनी के घर में घुसकर उसकी नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी की, मारपीट व गाली-गलौज की। वादिनी की पुत्री के चिल्लाने पर सभी उसे जान से मारने की धमकी दे मौके से चले गए। वादिनी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी करने, मारपीट व गाली-गलौज, जान से मारने की धाराओं 452, 354, 323 ,504, 506 आईपीसी पर 7ध्8 पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
———————————————————-
शराब की तस्करी कर रहे युवक को दबोचा 
देहरादून। पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध देशी शराब की तस्करी कर रहे युवक को दबोचकर उसके पास से 55 पव्वे बरामद किए। थानाध्यक्ष रायवाला के द्वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रभावी रूप से गश्तध्चेकिंग करने तथा अवैध रूप से शराब की बिक्री तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करने को गठित टीम के द्वारा गस्तध्चेकिंग के दौरान पाम रेस्टोरेंट रायवाला के पास से एक आरोपी रोहताश तोमर पुत्र तेजपाल निवासी भट्टोवाला रोड, गुमानीवाला, श्यामपुर को एक्टिवा स्कूटी यूके14-4584 पर 55 पव्वे देशी शराब जाफरान की तस्करी करते गिरफ्तार किया गयाद्य आरोपी के विरुद्ध आबकारी  अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *