देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को उम्मीदवार बनाया है। आज जारी सूची के अनुसार उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश से 7 लोगों को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है।

बता दें कि उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उत्तर प्रदेश लिए जारी 7 नाम में नवीन जैन, आरपी सिंह, डॉ सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य एवं डॉ संगीत बलवंत का नाम शामिल है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *