देहरादून।  धामी सरकार ने एक बार फिर नौकरशाहों की दायित्व में परिवर्तन किया है। शनिवार को जारी आदेश के अनुसार चार आइएएस और सात पीसीएस अधिकारियों के दायित्व में बदले गये हैं।

आदेश के अनुसार अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को कार्मिक एवं सतर्कता की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री राजस्व का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सरकार ने सचिव शैलेश बगोली से कार्मिक व सतर्कता हटाकर गृह एवं कारागार विभाग दिया है। सचिव कुर्वे से राजस्व का प्रभार लिया गया है। सरकार ने पीसीएस अधिकारी महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी दी है। अभिषेक तिवारी मुख्य विकास अधिकारी टिहरी बनाए गए हैं। जय भारत सिंह अपर जिलाधिकारी देहरादून होंगे। चंद्र सिंह इमलाल को अपर आयुक्त गन्ना काशीपुर बनाया गया है। विवेक प्रकाश अपर जिलाधिकारी चमोली के पद पर भेजे गए हैं। पंकज उपाध्याय अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऊधमसिंहनगर का पद संभालेंगे। रविंद्र कुमार जुवांठा डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंहनगर बनाए गए हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *