देहरादून। उत्तराखंड में ठंड बढ़ती जा रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ रही है। वहीं कोहरे ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। चमोली के औली और रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ बर्फ की पहाड़ियों बर्फ से ढकी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला परेशानी बढ़ा सकता है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के विपरीत प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा और दिनभर धूप खिली। हालांकि, सर्द हवाओं से कंपकंपी बढ़ गई। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप जारी है। मंगलवार को चोटियों पर हिमपात की आशंका जताई गई थी, लेकिन प्रदेश में कहीं भी वर्षा-बर्फबारी नहीं हुई। जबकि, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। सर्द हवाओं से कंपकंपी बढ़ गई है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप जारी है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *