देहरादून। उत्तराखंड में बम की धमकी मिलने और सिख निहंगों के कूच के ऐलान के बाद उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा से जुड़े विकासनगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को एहतियातन सुदृढ़ कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने सीमा क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की है। अधिकारियों के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कुल्हाल पुलिस चौकी पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ ITBP के जवानों को भी तैनात किया गया है। क्षेत्र में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाने वाले डाकपत्थर बैराज पुल सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की नियमित जांच की जा रही है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य और नियंत्रण में बताई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। Post navigation वेनेजुएला में भूकम्प के तेज झटके, 10 हजार लोगों के मरने की आशंका रुद्रप्रयाग की पहाड़ियों में सेना का स्वदेशी ‘शिक्रा’ ड्रोन क्रैश, हेलीकॉप्टर हादसे की अफवाह से मची हलचल