देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कुल 750 उम्मीदवारों ने नामांकन कराए। अंतिम दिन सबसे ज्यादा 302 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। शनिवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्रों की जांच की गई। इस दौरान अलग-अलग जगह से 20 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज हो गए हैं, अब मुकाबले में कुल 730 उम्मीदवार हैं। नामांकन में यमकेश्वर, नरेंद्रनगर और बाजपुर विधानसभा में सबसे कम छह- छह दावेदार सामने आए।सोमवार को नाम वापसी के बाद इसमें और कमी आनी तय है। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन तक प्रदेश भर में कुल 750 नामांकन दाखिल हुए थे। शनिवार को तय कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन पत्रों की जांच हुई। इस दौरान विभिन्न कमियों की वजह से प्रदेश भर से 20 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज हो गए हैं। हालांकि इसमें कोई प्रमुख दल या निर्दलीय उम्मीदवार शामिल नहीं है। इस तरह अब मुकाबले में 730 दावेदार बचते हैं। अब अगले चरण में सोमवार को नाम वापसी का दिन तय है। इसके बाद ही अंतिम मुकाबले के लिए उम्मीदवारों की संख्या तय हो पाएगी। 2017 के चुनाव में कुल 637 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था, इस बार इस उम्मीदवारों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। नामांकन में यमकेश्वर, नरेंद्रनगर और बाजपुर विधानसभा में सबसे कम छह- छह दावेदार सामने आए। इसमें शनिवार को जांच के दौरान यमकेश्वर से एक प्रत्याशी का नामांकन खारिज हो गया है, इस कारण यहां अब पांच प्रत्याशी ही शेष बचे हैं। दूसरी तरफ सबसे अधिक 20 दावेदार, मतदाता संख्या के लिहाज से सबसे बड़ी विधानसभा धर्मपुर में आए हैं। इसके बाद 19 दावेदार डोईवाला विधानसभा में सामने आए हैं। जांच के बाद शेष दावेदार:- उत्तरकाशी 27 चमोली 34 रुद्रप्रयाग 27 टिहरी 43 देहरादून 141 हरिद्वार 127 पौड़ी 52 पिथौरागढ़ 32 बागेश्वर 17 अल्मोड़ा 57 चम्पावत 15 नैनीताल 72 यूएसनगर 86 कुल 728 Post navigation प्रदेश में कोरोना के 2490 नए मामले, 10 संक्रमितों की मौत दिल दहला देने वाली घटना, दो अलग-अलग जगह पत्नी की निर्मम हत्या