देहरादून। उत्तराखंड चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने नर्सिंग ऑफिसर के 196 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 12 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 12 जून से शुरू होकर 2 जुलाई 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-7 के तहत 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा। 196 पदों पर होगी भर्ती स्वास्थ्य विभाग में समूह ‘ग’ के अंतर्गत कुल 196 नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें विभिन्न वर्गों के लिए पदों का आरक्षण निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग – 153 पद अनुसूचित जाति (SC) – 21 पद अनुसूचित जनजाति (ST) – 4 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 11 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 7 पद डिग्री और डिप्लोमा धारकों के लिए अलग पद भर्ती प्रक्रिया में पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। पदों का वर्गीकरण इस प्रकार किया गया है: डिप्लोमा धारक महिला – 126 पद डिग्री धारक महिला – 31 पद डिप्लोमा धारक पुरुष – 31 पद डिग्री धारक पुरुष – 8 पद आयु सीमा आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 1 जुलाई 2025 के अनुसार न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन शुल्क सामान्य एवं ओबीसी वर्ग – ₹300 ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी एवं दिव्यांग वर्ग – ₹150 आवेदन और संशोधन की महत्वपूर्ण तिथियां ऑनलाइन आवेदन शुरू – 12 जून 2026 आवेदन की अंतिम तिथि – 2 जुलाई 2026 आवेदन पत्र में संशोधन – 4 जुलाई से 7 जुलाई 2026 (शाम 5 बजे तक) ऐसे करें आवेदन इच्छुक अभ्यर्थी 12 जून से उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित समयावधि में अपनी जानकारी में संशोधन का अवसर भी दिया जाएगा। यह भर्ती प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगी और नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए एक बड़ा मौका साबित हो सकती है। Post navigation 221 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री धामी बोले- युवाओं के सपनों के साथ नहीं होने देंगे खिलवाड़ नरेंद्रनगर मतदान केंद्र पर मंत्री सुबोध उनियाल और यूकेडी नेताओं के बीच विवाद, वीडियो वायरल