वायरल वीडियो पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक घंटे में आरोपी दबोचा भगवानपुर (हरिद्वार)। सोशल मीडिया पर कुर्बानी का वीडियो पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद भगवानपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से प्रसारित हो रहा था। इस पर लगातार आ रही प्रतिक्रियाओं को देखते हुए क्षेत्र में माहौल प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर भगवानपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। एक घंटे के भीतर आरोपी तक पहुंची पुलिस पुलिस टीम ने वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की और करीब एक घंटे के भीतर सिकंदरपुर गांव से उसे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान शोएब पुत्र बामन निवासी सिकंदरपुर, थाना भगवानपुर के रूप में हुई है। वह पेशे से पुताई का कार्य करता है। छोटे भाई पर लगाया वीडियो अपलोड करने का आरोप पूछताछ के दौरान शोएब ने पुलिस को बताया कि ईद के अवसर पर घर में पाले गए भैंसे की कुर्बानी दी गई थी। उसका दावा है कि कुर्बानी का वीडियो उसके छोटे भाई ने उसकी इंस्टाग्राम आईडी से अपलोड कर दिया था। घर पहुंचकर पुलिस ने की जांच मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम आरोपी के घर भी पहुंची। जांच में भैंसे के खुर बरामद होने की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने वायरल वीडियो को तत्काल हटवाने की कार्रवाई की। संवेदनशील सामग्री पर पुलिस की कड़ी नजर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही हरिद्वार पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर धार्मिक, सांप्रदायिक या संवेदनशील सामग्री पोस्ट करते समय सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर साझा की जाने वाली ऐसी सामग्री पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। Post navigation रुद्रपुर में विकास परियोजनाओं को मिली रफ्तार, सचिव आवास ने किया स्थलीय निरीक्षण चमोली में दर्दनाक सड़क हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौत, 3 घायल