नई दिल्ली (हि.स.)। केंद्रीय पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कैलाश कॉलोनी स्थित उनके आवास पहुंचे और उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। प्रधानमंत्री ने जेटली की धर्मपत्नी, बेटा और बेटी से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय हैं कि तीन देशों की यात्रा के बाद आज सुबह ही प्रधानमंत्री स्वदेश लौटे हैं। मोदी जेटली के निधन के समय विदेश दौरे पर होने के चलते उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। दोनों में करीब तीन दशक की मित्रता थी। ऐसे में आज स्वदेश लौटते ही प्रधानमंत्री अरुण जेटली के परिजनों से मिलने पहुंचे।

हिन्दुस्थान समाचार

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *