देहरादून/हरिद्वार। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में एक बार फिर से देवेंद्र फडणवीस के शपथ लेने पर उत्तराखंड भाजपा में जश्न का माहौल है। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने देवेंद्र फडणवीस के साथ ही अजीत पवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने कहा कि नई सरकार महाराष्ट्र की विकास यात्रा को निरंतर जारी रखते हुए तीव्र गति से प्रगति करेगी।
हरिद्वार के दूधाधारी चैक पर महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर खुशी मनाते हुए मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा ने कहा है कि नरेंद्र मोदी की विचारधारा से देश के हर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। विदित शर्मा ने कहा कि महाराष्ट्र में जनता ने असीम प्यार और विश्वास भारतीय जनता पार्टी एवं देवेंद्र फडणवीस को दिया है। अध्यक्ष सीताराम बडोनी ने कहा कि कांग्रेस देश से समाप्त होती जा रही है। देश में आम जनमानस के साथ खिलवाड़ करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया। उसका करारा जवाब महाराष्ट्र में जनता ने और मोदी सरकार ने दिया है। अमित शाह की रणनीति एवं देवेंद्र फडणवीस की चाणक्य नीति को आम जनमानस एवं नेताओं ने स्वीकार किया है। इस दौरान रितेश वशिष्ट, विकल राठी, मनोहर लाल खट्टर, अविनाश सिंह, राजीव तिवारी, सनी गिरी, अंकुश भाटिया, लक्षित भारद्वाज, शुभम चैधरी, राकेश भारद्वाज, अमित वर्मा, शुभम कश्यप, कविता चैधरी, चरण सिंह, ओमकार, संजय पारिख, चिराग भाटिया, सतनाम सिंह, महेश आनंद, मनोज अग्रवाल, उषा दत्ता, नमन शर्मा, संतोष, रोहित भटनागर, जय, भगवान, शिवम शुक्ला, बिल्लू चैधरी, अंकुश चैधरी, प्रवीण लखेड़ा, हवा सिंह, ललित कुमार शर्मा, शिव कुमार पारिख सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *