देहरादून। डोईवाला में स्थित बीएसएफ इंस्टीट्यूट ऑफ एडवेंचर एंड एडवांस ट्रेनिंग सेंटर को शिफ्ट करने के फैसले पर विराम लग गया है। गृहमंत्री अमित शाह के पत्र के बाद स्थिति साफ हो गई है। जिसमें बीएसएफ इंस्टीट्यूट ऑफ एडवेंचर एंड एडवांस ट्रेनिंग सेंटर को यथावत बनाए रखने का पत्र मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को लिखा गया है. वहीं सीएम त्रिवेंद्र ने ट्विटर कर गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है.गौर हो कि बीएसएफ इंस्टीट्यूट ऑफ एडवेंचर एंड एडवांस ट्रेनिंग सेंटर को शिफ्ट करने की बात लंबे समय से चल रही थी. वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र लिखकर यथावत बनाए रखने के विषय में पत्राचार किया गया है. जिससे साफ हो गया है कि सेंटर शिफ्ट नहीं किया जाएगा.वहीं सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गृहमंत्रालय के इस फैसले पर खुशी जताई है. साथ ही ट्वीट कर सीएम ने गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है।
—————————————————————–

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *