उत्तराखंड

हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने के बाद हुई पहली बर्फबारी

देहरादून। कपाट बंद होने के बार आज तड़के हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। जिससे यहां दो फिट तक बर्फ जमा हो गई है। वहीं देहरादून में धूप खिली हुई है। रुद्रप्रयाग के केदारनाथ तक मौसम सुहावना हो गया है। यहां धूप खिली है। चमोली में भी चटख धूप खिली है। यमुनोत्री घाटी में बादलों के बीच हल्की धूप आ-जा रही है।
प्रदेश के चार जिलों में आज भी हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने का भी अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा। रविवार को ज्यादातर इलाकों में धूप खिली रह सकती है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *