30 Jun 2025, Mon
देहरादून। विकासनगर में सिपाही पर खनन माफिया ने ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ा दिया, जिससे उसकी छाती की पसलियां और जोड़ा टूट गया है। मामला विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के ढकरानी गांव का है। जहां आज सुबह करीब 5.00 बजे खनन माफियाओं ने सिपाही मनोज कुमार की छाती पर ट्रैक्टर का अगला पहिया चढ़ा दिया। इसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिपाही देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों ने उनकी हालत हालत खतरे से बाहर बताई है। फरार चालक की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
————————————————–
रुड़की में सिपाही पर ट्रैक्टर चढ़ाकर गोकशी का आरोपी फरार
रूड़की। कोर्ट में पेश होने के बाद रुड़की जेल लौटते समय रास्ते में दो सिपाहियों पर ट्रैक्टर चढ़ाकर गोकशी का आरोपी फरार हो गया। एक सिपाही ने भागकर जान बचाई जबकि आरोपी ने एक सिपाही को ट्रैक्टर से कुचल दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलते ही लंढौरा चैकी पुलिस मौके पर पहुंची और सिपाही को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां सिपाही की हालत नाजुक देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही लक्सर, मंगलौर और रुड़की के सीओ भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी। साथ ही आरोपी के परिजनों से पूछताछ कर रही है। लक्सर पुलिस ने 25 अक्तूबर को क्षेत्र में गोकशी का मामला पकड़ा था। पुलिस ने मामले में जौरासी निवासी शहजान पुत्र जीशान समेत दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। तभी से आरोपी शहजान फरार चल रहा था। बृहस्पतिवार रात पुलिस ने गांव में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार सुबह पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद आरोपी को रुड़की जेल में भेजने के लिए लक्सर कोतवाली के दो सिपाही बलदेव और त्रेपन बाइक पर लेकर चले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *