????????????????????????????????????
देहरादून। खेल मंत्री अरविन्द पाण्डेय द्वारा खेल महाकुम्भ-2019 के आयोजन के सम्बन्ध में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों एवं सहयोगी विभागों के अधिकारियों को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। वीडिया काॅन्फ्रेसिंग के दौरान जिलाधिकारी देहरादून सी रविशंकर द्वारा वीडियो कान्फे्रसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय खेल आयोजन समिति को खेल महाकुम्भ का वार्षिक कलेण्डर जारी करने का महत्पूर्ण सुझाव दिया गया, जिससे प्रतिभागी खिलाड़ियों को अभ्यास करने हेतु पर्याप्त अवसर मिल सके और ग्रामीण स्तर पर छुपी प्रतिभाओं को खेल संस्कृति से जुड़ने का अधिक अवसर मिल सके। इस सुझाव को राज्य स्तरीय खेल आयोजन समिति द्वारा भविष्य के लिए महत्वपूर्ण समझते हुए इस पर अमल करने की बात कही।
वीडियो कान्फ्रेसिंग के पश्चात जिलाधिकारी सी रविशंकर ने जनपद स्तरीय सभी सहयोगी विभागों और जिला युवा कल्याण एवं प्रातीय रक्षक दल (पीआरडी) अधिकारी को निर्देश दिये कि न्याय पंचायत स्तर से लेकर विकासखण्ड, जनपद और राज्य स्तर तक की प्रतियोगिता के बेहतर समन्वय हेतु ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, मा0 विधायक, मा0 सांसद, मा0 प्रभारी मंत्री सभी जन प्रतिनिधियों का व्यापक सहयोग लेते हुए आयोजन को व्यवस्थित तरीके से सम्पादित करायें। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा, ग्राम्य विकास, पंचायत,  सूचना और युवा कल्याण विभाग सभी को अपने-अपने स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर एनआईसी वीडियो कान्फे्रसिंग हाॅल में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामजी शरण शर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चैबे, जिला युवा कल्याण अधिकारी गम्भीर सिंह चैहान, जिला सूचना अधिकारी प्रकाश सिंह भण्डारी सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
खेल महाकुंभ के सफल आयोजन की सभी तैयारियां पूर्णं कर ली जायेंः जिलाधिकारी
हरिद्वार। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता ‘‘खेल महाकुंभ 2019’’ का आयोजन राज्य में खेलों का वातावरण सृजित करने, युवा एवं आम जन का खेलों के प्रति आकर्षण बढ़ाने हेतु किया जा रहा है। खेल महाकुम्भ में खेलों के प्रति रूचि रखने वाले सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों के साथ-साथ दिव्यांग खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। राज्य में खेलों का माहौल सृजित करने एवं युवाओं को (ई-कल्चर से पी-कल्चर) इलेक्ट्रोनिक्स संस्कृति से प्ले ग्राउण्ड संस्कृति की ओर आकर्षित करना है।
इस संबंध में जिलाधिकारी हरिद्वार दीपेन्द्र चैधरी ने खेल मंत्री अरविंद पाण्डे से हुई वीडियों कॉफंेसिंग के बाद समस्त संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि खेल महाकुंभ 2019 के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां पूर्णं कर ली जायें। उन्होंने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को खेल महाकुंभ में पंजीकरण तथा व्यववस्थाओं को दुरूस्त कराने सम्बन्धी निर्देश दिये। खेल आयोजन के दौरान प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था हेतु सीएमओ हरिद्वार, सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस प्रशासन, को तथा मैदान में सफाई व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि खेल महाकुंभ आयोजन हेतु ब्लॉकध्पंचायत स्तर पर तकनीकी समिति का गठन कर लिया जाए। खेल महाकुंभ के शुभारम्भ एवं समापन के अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित कर आयोजन किया जाये। प्रतियोगिता के दौरान ब्लॉक स्तर पर मेडल तथा पंचायत स्तर पर प्रमाण पत्र प्रदान किये जाने सम्बंधि व्यवस्थायें जिला युवा कल्याण एवं क्रिडा अधिकारी को निर्देश दिये। महाकुम्भ के दौरान न्याय पंचायत स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताएं 25 से 30 नवम्बर तक ब्लॉक स्तर पर होने वाली 01 से 15 दिसम्बर तक तथा जिला स्तर पर 15 से 30 दिसम्बर तक आयोजित की जाएंगी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed