उत्तराखंड

पिथौरागढ़ विस उपचुनाव में प्रचार को कांग्रेस प्रभारी भी पहुुंचेंगे

देहरादून। पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के अंतिम चरण के प्रचार में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह पिथौरागढ़ मे रहकर कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी अंजू लुण्ठी का प्रचार करेंगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिह 20 नवम्बर को प्रयागराज एक्सपे्रस द्वारा इलाहाबाद से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 21 नवम्बर को केन्द्रीय नेताओं से मुलाकात के उपरान्त रानीखेत एक्सपे्रस से हल्द्वानी पहुंचेंगे तत्पश्चात सड़क मार्ग से पिथौरागढ़ लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण ंिसंह 22 एवं 23 नवम्बर को पार्टी प्रत्याशी अंजू लुण्ठी के समर्थन में पिथौरागढ़ विधानसभा के कई स्थानों पर चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। विजय सारस्वत ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में एक भी विकास का काम नहीं किया है जिसका जवाब जनता पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाकर देगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *