देहरादून। नैनीताल के दुर्गापुर सरस्वती बिहार स्कूल के वार्षिकोत्सव में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के काफिले में आई काठगोदाम थाने का बोलेरो वाहन कृष्णापुर मार्ग में पलट गया। हादसे में वाहन चालक व काठगोदाम थाना प्रभारी के गनर की मौत हो गयी। वाहन में सवार एसओ नंदन सिंह रावत व महिला एसआई को गंभीर हालत में हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
हादसे की सूचना मिलने पर नैनीताल पुलिस ने घायलों को सरस्वती विहार अस्पताल पहुंचाया। बाद में गंभीर रूप से घायल चारों लोगों को हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य दुर्गापुर सरस्वती बिहार स्कूल के वार्षिकोत्सव में भाग लेने आई थी। काठगोदाम थाने से राज्यपाल के काफिले में एसओ नंदन सिंह रावत, महिला सब इंस्पेक्टर माया, सिपाही ललित सहित अन्य पुलिस कर्मी दुर्गापुर पहुंचे थे। वाहन नंदन नामक चालक चला रहा था। राज्यपाल को पार्वती प्रेमा जगाती स्कूल में छोडने के बाद वाहन वापस लौट रहा था। इस दौरान बोलेरो वाहन संख्या यूके-08-जीए-0128 सड़क पर पलट गया। वाहन में सवार एसओ नंदन सिंह रावत, एसआई माया बिष्ट, कांस्टेबल ललित व चालक नन्दन घायल हो गये। बाद में ललित और नन्दन (चालक) ने दम तोड़ दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय थापा ने बताया कि इनमें से थाना प्रभारी नन्दन सिंह रावत और एसआई माया गंभीर रूप से घायल हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *