उत्तराखंड

डीएम ने किया कोरोनेशन अस्पताल का निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त की

देहरादून। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने प0 दीनदयाल राजकीय संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों से खानपान और दिये जा रहे उपचार की भी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में विभिन्न अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा चिकित्सालय में अपने अधीनस्थ चिकित्सा यूनिट का निरीक्षण न किये जाने के साथ ही पीपीपी मोड़ पर हस्तांतरित फोर्टिज और नैफ्रो ब्रांचेज के एमओयू के दरों की जानकारी न दे पाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि अस्पताल के विभिन्न वार्डों, शौचालयों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नही है।
 जिलाधिकारी द्वारा भारतीय जन औषधि केन्द्र की पंजिका का अवलोकन करने पर जैनरिक दवा की ब्रिकीकम होने का कारण भी पूछा। उन्होंने जैनेरिक दवा पंजिका में कांट-छांट होने पर भी नाराजगी जाहिर की। जिलाधिकारी ने अस्पताल में वार्डों तथा शौचालयों एवंचिकित्सालय परिसर के बाहर हो रही पानी की लिकेज को तत्काल ठीक कराने, अनियमितपार्किंग, डिस्प्ले बोर्ड, परिसर में अस्त-व्यस्त पड़े सामान, दवा तथा इलाज की रेटलिस्ट को व्यवस्थित और अपडेट करने के निर्देश दिये। आयुष्मान योजना,  बीपीएल,दिव्यांगजन इत्यादि के उपचार से सम्बन्धित छूट स्पष्ट रूप से डिस्प्ले बोर्ड पर अंकित करनेके भी निर्देश दिये। उन्होंने  अर्लीडिस्एबिलिटी वार्ड (डिस्एक्टिड बच्चों) में व मनोरंजन के लिए रखी वस्तुओं पर जमी धूलदेखकर फटकार लगाते हुए कहा कि वार्ड को केवल दिखावट के लिए न रखा जाये बल्किउसका सदुपयोग भी करवायें। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्ष् ाक को निर्देश दियेकि निरीक्षण के दौरान सामने आयी कमियों पर तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही करते हुएतथा अधीनस्थ युनिट्स का निरीक्षण कर 15 दिन के भीतर  रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने चिकित्सालयके सभी तरह के रिकार्ड को अपडेट रखने, जो दवा चिकित्सालय में उपलब्ध नही है,उसकी स्पष्ट सूचना डिस्प्ले बोर्ड पर अपडेट रखने में दिये गये निर्देशों का अनिवार्यरूप से पालने करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने भविष्य में लापरवाही सामने आनेपर सख्त कार्यवाही की चेतावनी अस्पताल प्रबन्धन को दी। निरीक्षण तथा बैठक में सदस्य प्रबन्धन समिति मुख्य कोषाधिकारी नरेन्द्र सिंह, डाॅ के.के सिंह सहित अस्पताल की विभिन्न यूनिटों के चिकित्सक उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *