रूद्रप्रयाग। चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट आज पूजा-अर्चना के बाद विधि-विधान से सुबह सात बजे बंद कर दिए गए। भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली को लेकर भक्त गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गए हैं। अब शीतकाल में छह माह तक भगवान रुद्रनाथ की पूजा-अर्चना गोपीनाथ मंदिर में संपन्न होगी। वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को शाम 5.13 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। केदारनाथ के कपाट परंपरानुसार भैयादूज पर 29 अक्तूबर को सुबह 8.30 बजे शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट 21 नवंबर और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट 6 नवंबर को बंद होंगे। इसी तरह उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री धाम के कपाट दीपावली के अगले दिन 28 अक्तूबर को अन्नकूट पर्व पर पूर्वाह्न 11.40 बजे और यमुनोत्री धाम के कपाट 29 अक्तूबर को भैया दूज के दिन बंद किए जाएंगे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *