देहरादून। रामनगर शहर के एनएच 121 पर एक गुलदार की खून से सनी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार हाईवे के बीचो-बीच खून से लथपथ हालत में गुलदाल का शव मिला है। इस घटना के बाद से वन विभाग में खलबली मच गई है। टांडा के पास इस गुलदार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला तराई-पश्चिमी वन प्रभाग का है। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने जब गुलदार को बीच सड़क पर मृत देखा तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। हालांकि अभी तक विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *