देहरादून। रामनगर शहर के एनएच 121 पर एक गुलदार की खून से सनी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार हाईवे के बीचो-बीच खून से लथपथ हालत में गुलदाल का शव मिला है। इस घटना के बाद से वन विभाग में खलबली मच गई है। टांडा के पास इस गुलदार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला तराई-पश्चिमी वन प्रभाग का है। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने जब गुलदार को बीच सड़क पर मृत देखा तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। हालांकि अभी तक विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा है। Post navigation ऋषिकेश लूट मामले में पुलिस पर गिर सकती है गाज गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव शुरू, रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ दशैं का आगाज