देहरादून। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी देहरादून ने अवगत कराया कि जनपद के भूतपूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के आश्रित छात्र, छात्राओं, जो जनपद के मैदानी क्षेत्र के विद्यालयों, कालेज में अध्ययनरत है कि वर्ष 2019-20 हेतु सामान्य छात्रवृत्ति कक्षा 11 से गे्रयूएशन तक की कक्षाओं में अंको का प्रतिशत् 70 प्रतिशत् से घटा कर 60 प्रतिशत् कर दिया गया है साथ ही देहरादून के पर्वतीय क्षेत्र के विद्यालयों कालेजों में अध्ययनरत छात्र, छात्राओं के सामान्य छात्रवृत्ति कक्षा 11 से स्नातक तक अंको का प्रतिशत् 70 प्रतिशत् से घटकार 50 प्रतिशत् कर दिया गया है। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से 25 अक्टूबर तक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त करते हुए समस्त दस्तावेजों सहित जमा कराने का अनुरोध किया है। Post navigation चुनाव प्रचार थमते ही प्रत्याशियों की धड़कने हुई तेज वास्तुशास्त्र और विज्ञान का समन्वय कर नए-नए शोध किए जाएः निशंक