नैनीताल। पर्यटकों की आमद कम होने के बाद अब नैनाताल की अधिकांश सड़कें जाम से मुक्त दिख रही हैं। लम्बे समय से सड़कों में वाहनों की लम्बी कतारें नहीं दिख रही हैं। जिस कारण स्थानीय लोगों व पुलिस ने राहत की सांस ली है। आंतरिक मार्गों को भी जाम से मुक्ति मिली। जाम से मुक्ति मिलने पर सबसे बड़ी राहत शहर के बुर्जुगों ने ली है। वह कई-कई दिनों तक घरों से बाहर ही नहींनिकल पा रहे थे। ग्रीष्म सीजन के साथ ही लम्बे अवकाशों के दौरान नैनीताल में पर्यटकों की बेतहाशा भीड़ उमड़ पडने से भारी अव्यवस्था फैल गई। क्षमता से कई गुना वाहनों की आमद से नैनीताल की सड़कों में भारी जाम लगना आम बात हो गई। इस दौरान पुलिस के पसीने छूट गये। यही नहीं इस जाम के कारण बच्चों व बुर्जुगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जो उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *