नैनीताल। नैनीताल जिले के सरकारी चिकित्सालयों में जिला रेडक्रोस सोसाईटी द्वारा संचालित किये जा रहे प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्रों में दवाईयों की खरीद फरोख्त सम्बन्धी वित्तीय अनियमित्ताओं एवं अन्य शिकायतों के मद्देनजर जिला रेड क्रोस सोसाईटी के अध्यक्ष सविन बंसल तथा चैयरमेन चन्द्र शेखर रावत ने समिति सदस्यों की एक आपातकालीन बैठक आहूत की। सोसाईटी की महत्वपूर्ण बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में बुद्धवार की देर सांय सम्पन्न हुई। गौरतलब है कि जिलाधिकारी श्री बंसल द्वारा विभिन्न स्तरों से प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए रेडक्रोस सोसाईटी द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्रों में बरती गयी वित्तीय अनियमित्ताओं का स्पेशल आॅडिट कराये जाने की संस्तुति शासन को कुछ दिनों पहले भेजी है, जल्दी शासन से स्पेशल आॅडिट टीम जिले में आॅडिट हेतु पहुॅचने वाली है, आॅडिट टीम की कार्यवाही में किसी भी प्रकार का व्यवधान, दबाव आदि न रहे तथा आॅडिट टीम पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं स्वतंत्रता से अपना कार्य कर सके, इसके लिए रेडक्रोस समिति के 11 सदस्यों में से 8 सदस्यों की लिखित संस्तुति के आधार पर रेड क्राॅस सोसाईटी के सचिव आरएन प्रजापति को उनके पद से पृथक किया गया।
जिलाधिकारीध्अध्यक्ष जिला रेड क्राॅस सोसाईटी श्री सविन बंसल ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय अनियमित्ताओं की जाॅच से सम्बन्धित जो भी अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को भी तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटा दिया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि जाॅच टीम को क्रय की गई दवाईयों के बिल बाउचर, सप्लाई आॅर्डर, स्टाॅक पंजिकाए, वितरण पंजिकाएं व अन्य महत्वपूर्ण अभिलेख तत्काल उपलब्ध कराये जायें। जिलाधिकारी श्री बंसल ने कहा कि जिला रेड क्राॅस समिति के कार्यों को पारदर्शी व जनोपयोगी बनाया जायेगा ताकि सोसाईटी का उद्देश्य पूर्ण हो सके। उन्होंने कहा कि सोसाईटी द्वारा जो भी जनहित के कार्य किये जायेंगे उनका निर्धारण समिति की खुली बैठकों में समिति के सदस्यों के साथ लिया जायेगा तथा समिति द्वारा किये जाने वाले वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता रखी जायेगी व सोसाईटी का वित्तीय लेखा-जोखा भी बैठकों में प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में सोसाईटी उपाध्यक्षध्सीएमओ डाॅ.भारती राणा, सदस्य मंजू कोटलिया, खष्टी बिष्ट, मनमोहन सिंह कनवाल, शाकिर हुसैन, अशोक सिंह, ललिता प्रसाद ढोडियाल, नवनीत सिंह राणा, रवि शंकर जोशी, जीके शुक्ला, विरेन्द्र प्रताप सिंह, श्याम धानिक,ममता पाण्डेय, सरस्वती खेतवाल, मुन्नी तिवारी, मदन मेहरा, के अलावा अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी, पीएमएस डाॅ.तारा आर्या, एसीएमओ डाॅ.रश्मि पन्त, उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट, कोषाध्यक्ष बीसी तिवारी, मनोज जोशी, पुलिस उपाधीक्षक विजय थापा आदि मौजूद थे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed