आरक्षण और रोस्टर के मुद्दे पर कर्मचारियों ने फूंका मंत्री का पुतला देहरादून। आरक्षण और रोस्टर के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के रुख से नाराज उत्तराखंड जनरल ओबीसी इम्प्लाइज एसोसिएशन ने मंगलवार को देहरादून में प्रदर्शन किया। इस दौरान गुस्साए कर्मचारियों ने मंत्री का पुतला फूंका और खूब नारेबाजी की। इस दौरान विधायक ममता राकेश, सुरेश राठौर, देशराज कर्णवाल के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। घंटाघर में हुए इस प्रदर्शन में भारी संख्या में एसोसिएशन के सदस्य पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रमोशन में आरक्षण खत्म करने और प्रमोशन पर लगी रोक हटाने की मांग की। उन्होंने एक सुर में कहा कि रोस्टर से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि यदी सीधी भर्ती के आरक्षण रोस्टर में छेड़छाड़ की गई तो कर्मचारी बिना नोटिस हड़ताल पर चले जाएंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने एक वर्ग विशेष के पक्ष में सरकार पर अनैतिक दबाव बनाने की कोशिश की। उन्होंने इसे निंदनीय करार दिया। कहा कि एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को उन्होंने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन फिर एक वर्ग विशेष के समर्थन में खुलकर राजनीति पर उतर आए। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि चुनाव के समय ऐसे जनप्रतिनिधियों को सबक सिखाए जाने की आवश्यकता है। कर्मचारी नेताओं ने प्रदेश सरकार से प्रमोशन पर लगी रोक को तत्काल हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रमोशन पर रोक लगाए जाने से कर्मचारियों में भारी असंतोष है। कई कर्मचारी जो सेवानिवृत्ति के पास थे, वे प्रमोशन से वंचित रह जाएंगे। प्रमोशन में आरक्षण को किसी भी दशा स्वीकार नहीं किया जाएगा। मांग की कि उत्तर प्रदेश राज्य की भांति लोकसेवा आयोग की परिधि में आने वाले तथा आयोग की परिधि के बाहर के पदों की सेवा नियमावली में नियम पांच (क) को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर पदोन्नित की बाधित प्रक्रिया को तुरंत प्रारंभ किया जाए। रुद्रप्रयाग। पदोन्नति में आरक्षण की खिलाफत एवं नई रोस्टर प्रणाली को लागू करने की मांग को लेकर समान्य, ओबीसी इम्पलाइज फैडरेशन से जुड़े कर्मचारी शिक्षकों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का पुतला फूंका। फैडरेशन के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिले के कर्मचारी शिक्षक संगम बाजार पर एकत्र हुए और संयोजक कुशलानंद भट्ट एवं जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह झिंक्वाण के नेतृत्व में रैली की शक्ल में प्रदर्शन करते हुए हनुमान चैक पहुंचे व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का पुतला फूंका। कर्मचारी शिक्षकों का आरोप था कि कैबिनेट मंत्री आर्य संवैधानिक पदों पर रहते हुए जाति विशेष के आंदोलन को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे पूर्व सभा का आयोजन करते हुए जिलाध्यक्ष विक्रम झिंक्वाण ने कहा कि नियुक्ति रोस्टर से छेड़छाड़ की गई तो कर्मचारी शिक्षक सड़कों पर उतर जायेंगे। साथ ही स्पष्ट किया कि पदोन्नति में आरक्षण किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जायेगा। उन्होंने कर्मवारी शिक्षकों से और अधिक संगठित होने का आह्वान किया। इस मौके पर फैडरेशन के संयोजक कुशलानंद भट्ट, कोषाध्यक्ष दिनेश चन्द्र भट्ट, ब्लाॅक अध्यक्ष शीशपाल सिंह पंवार, डॅ जगदम्बा चमोली, धीर सिंह नेगी, बीना रावत, राजेश पुरोतिह, त्रिलोक जगवाण, संदीप भट्ट, मानवेन्द्र बत्र्वाल, सुमन डिमरी, भूपेन्द्र नेगी, ताजबर चैहान, राकेश त्रिपाठी, गंगाराम सकलानी, त्रिलोक बिष्ट, वीरेन्द्र कठैत, सत्येन्द्र बत्र्वाल, सौम्या ढौढियाल सहित सैकड़ों कर्मचारी शिक्षक उपस्थित थे। Post navigation मद्महेश्वर घाटी में पहुंचाई जा रही अवैध शराब उत्तराखंड : तीन शातिर एटीएम कार्ड ठग हथियार के साथ गिरफ्तार