उत्तराखंड

उत्तराखंड : तीन शातिर एटीएम कार्ड ठग हथियार के साथ गिरफ्तार

देहरादून (हि.स.)। एटीएम कार्ड बदलकर लाखों की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने तीन शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने नकदी, 200 एटीएम कार्ड, पिस्टल, मैगजीन, तमंचा और लग्जरी कार भी बरामद की है।

एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने मंगलवार को बताया कि बीते चार सितम्बर को एटीएम कार्ड से ठगी के संबंध में दिनेश चन्द्र पाण्डेय पुत्र चतर सिंह पाण्डेय निवासी मनेवती तहसील चौपाल जिला हिमाचल प्रदेश ने एक तहरीर यहां थाना पटेलनगर पर दी थी। इनके खाते से 2 लाख 66 हज़ार रुपये निकाले गए थे। ऐसा ही एक मामला 15 सितम्बर को कैलाश चन्द्र पुत्र गोविन्दराम निवासी मेहूंवाला पटेलनगर ने दर्ज कराया था। जिनके खाते से अज्ञात लोगों ने धोखाधड‍़ी कर 24 हजार 500 रुपये निकाले थे। दोनों मामलों के खुलसा के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपितों की तलाश की जा रही थी।
पुलिस टीम ने सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर के पास एक कार को रोकने का इशारा किया तो चालक तेजी से कार को वापस मोड़ने लगा। इस पर पुलिस टीम ने कार को रोक लिया। कार (डी0एल0 1 सीक्यू – 6182) में तीन युवक बैठे हुए थे। तीनों ने अपना नाम ज्ञानेन्द्र मूल पता बलराम नगर थाना लोनी गाजियाबाद (उप्र), अमित निवासी बलराम नगर लोनी थाना (उप्र), कलीम बेग निवासी कच्चा बलराम नगर इंटर कालेज गली नंबर निकट श्मशान घाट थाना लोनी (उप्र) बताया। तीनों फिलहाल जैन निवास के मकान में किराए पर शिवाजी पार्क शहादरा, नई दिल्ली के निकट रह रहे हैं।
चालक से वाहन के कागजात तलब किए गए तो सभी इधर-उधर की बातें करने लगे। इस पर पुलिस टीम ने तीनों की तलाशी ली तो चालक कलीम के पास से एक पिस्टल नौ एमएम और दो कारतूस एवं दो मैगजीन। ज्ञानेन्द्र के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और दो कारतूस बरामद हुए। साथ हीे कार 1,70,000 एवं करीब 200 विभिन्न बैकों के एटीएम कार्ड एक माईक्रोवेव बरामद हुआ। आरोपितों ने बताया कि जो लोग एटीएम कम चलाना जानते हैं उनको सहायता करने के नाम पर उनका एटीएम कार्ड बदल कर उन्हें उसी प्रकार का दूसरा एटीएम दे देते थे। उसके एटीएम से किसी दूसरे एटीएम में जाकर धनराशि निकाल लेते हैं एवं कुछ शॉपिंग कर लेते हैं। आरोपितों ने इसके अलावा दिल्ली एवं अन्य राज्यों में भी इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *