उत्तरकाशी। जनपद के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग एक भीषण हादसे में 05 लोगों की मौत हो गयी है। जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी के डुंडा तहसील क्षेत्र में ब्रहमखाल के समीप यमुनोत्री हाईवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर ग्रामीण और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया और खाई में से दो महिलाओं और 3 पुरुषों के शव बरामद किए, जबकी एक घायल महिला को अस्पताल पहुँचाया। सभी कार सवार स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस व प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बता दें, शुक्रवार को भी उत्तराखंड के चमोली जिले में एक वाहन खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के ब्रह्मखाल के समीप हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच कराने के साथ ही मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की सहायता सहायता देने के अधिकारियों को निर्देश दिये है। धामी ने दुर्घटना में घायल महिला के निशुल्क उपचार की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *