14 Mar 2025, Fri

बागेश्वर में कार खाई में गिरी, तीन की मौत

बागेश्वर। बागेश्वर जिले के पुलिस लाइन मालता के पास गुरुवार की रात लगभग ढाई बजे एक ऑल्टो कार खाई में गिर गई। इसमें चार लोग सवार थे। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शुक्रवार को जिला अस्प्ताल में तीनों का पोस्टमार्टम होगा। जानकारी के अनुसार हादसे में मनोज कुमार पुत्र पूरन उम्र 35 वर्ष तहसील बागेश्वर ग्राम सिमतोली दफौट (घायल) हो गया। इसके अलावा विजय सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी सिमतोली उम्र 30 वर्ष, रोहित पुत्र भूपाल सिह उम्र 20 वर्ष, सुनील सिह पुत्र सुरेश सिह उम्र 21 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *