देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प0 गोविन्द वल्लभ पंत की 132वीं जयन्ती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा भारत रत्न प0 गोविन्द वल्लभ पंत प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कुशल राजनेता व विधिवेता थे। हिन्दी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भारत के गृहमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर उन्होंने देश की सेवा की, उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संघर्ष में अहम योगदान दिया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *