भारत के सक्रिय मामलों में लगातार दूसरे दिन गिरावट लगातार दूसरे दिन दैनिक नए मामलों की तुलना में नई रिकवरी की संख्या अधिक रही भारत का कुल टीकाकरण कवरेज 17.5 करोड़ से अधिक अभी तक 18-44 वर्ष के आयु समूह के 30 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके लगाये गए नई दिल्ली। भारत के कुल सक्रिय मामले गिरकर आज 37,04,99 तक आ गए हैं। यह अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 15.87 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 11,122 मामलों की शुद्ध गिरावट दर्ज की गई है। यह सक्रिय मामलों में लगातार दूसरे दिन की गिरावट है। भारत के कुल सक्रिय मामलों के 82.51 प्रतिशत में 13 राज्यों की भागीदारी है। पिछले 24 घंटों में राज्यों के सक्रिय मामलों में आए परिवर्तन को नीचे दिए गए ग्राफ में प्रदर्शित किया गया है। नीचे दिया गया ग्राफ पिछले कुछ सप्ताहों में सक्रिय मामलों की संख्या में रोजाना होने वाले परिवर्तन को रेखांकित करता है। भारत की कुल रिकवरी आज 1,93,82,642हो चुकी है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 83.04 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 3,55,338 रिकवरी दर्ज की गई। लगातार दूसरे दिन दैनिक नए मामलों की तुलना में नई रिकवरी की संख्या अधिक रही। नई रिकवरी के 71.58 प्रतिशत में दस राज्यों की भागीदारी है। भारत सरकार ‘समग्र सरकार’दृष्टिकोण के तहत राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को त्वरित गति से वैश्विक सहायता की डिलीवरी कर रही है जिससे कि कोविड प्रबंधन में उनके प्रयासों में तेजी लाई जा सके। भारत को वैश्विक सहायता के रूप में अभी तक प्राप्त 9,200ऑॅक्सीजन कंसंट्रेटर्स, 5,243ऑक्सीजन सिलेंडर, 19ऑक्सीजन जेनेरेशन प्लांट, 5,913 वेंटिलेटर/बीआई पीएपी तथा 3.44 लाख रेमडेसिविर शीशियां राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को वितरित/भेजे जा चुके हैं जिससे कि कोविड से निपटने में उनके प्रयासों को सुदृढ़ बनाया जा सके तथा उनकी सहायता की जा सके। केंद्रीय सरकार त्वरित सीमाशुल्क मंजूरियों और हवाई मार्ग तथा सड़क के उपयोग द्वारा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को वैश्विक सहायता की युक्तिसंगत और शीघ्र डिलीवरी सुनिश्वित कर रही है। दूसरी तरफ, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कवरेज के तीसरे-चरण के और विस्तार के साथ देश में लगाये गए कोविड-19 टीकों की कुल संख्या आज 17.52 करोड़ से अधिक हो गई है। आज सुबह 7बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार,25,47,534 सत्रों के जरिये कुल मिला कर 17,52,35,991टीके लगाये जा चुके हैं। इनमें 95,82,449 एचसीडब्ल्यू शामिल हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है जबकि 65,39,376 एचसीडब्ल्यू ने दूसरी खुराक प्राप्त की है,1,41,49,634 एफएल्डब्ल्यू (पहली खुराक)79,52,537 एफएल्डब्ल्यू (दूसरी खुराक)18-45 आयु समूह के 30,44,463 लाभार्थियों ने पहली खुराकऔर 45 से 60 वर्ष की आयु के बीच के 5,58,83,416 लाभार्थियों ने पहली खुराक तथा 78,36,168 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक प्राप्त की है। 60 वर्ष से अधिक आयु के 5,39,59,772 लाभार्थियों ने पहली खुराक तथा 1,62,88,176 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक प्राप्त की है। एचसीडब्ल्यू पहली खुराक 95,82,449 दूसरी खुराक 65,39,376 एफएल्डब्ल्यू पहली खुराक 1,41,49,634 दूसरी खुराक 79,52,537 18.45 आयु समूह पहली खुराक 30,44,463 45 से 60 वर्ष के बीच का आयु समूह पहली खुराक 5,58,83,416 दूसरी खुराक 78,36,168 60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 5,39,59,772 दूसरी खुराक 1,62,88,176 कुल 17,52,35,991 अभी तक देश में लगाये गए कुल टीकों के 66.67 प्रतिशत में दस राज्यों की भागीदारी है। पिछले 24 घंटों में 18-45 आयु समूह के 4,79,282 लाभार्थियों ने कोविड टीके की अपनी पहली खुराक प्राप्त की और टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के आरंभ से 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कुल मिलाकर 30,44,463 ऐसे लाभार्थी टीकों की खुराक प्राप्त कर चुके हैं। नीचे दिया गया टेबल अभी तक 18-45 आयु समूह के लाभार्थियों को लगाये गए कुल टीकों की संख्या प्रदर्शित करता है। क्रम संख्या राज्य कुल 1 अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह 1,099 2 आंध्र प्रदेश 812 3 असम 1,22,442 4 बिहार 2,39,453 5 चंडीगढ़ 2 6 छत्तीसगढ़ 1,026 7 दिल्ली 4,21,487 8 गोवा 1,344 9 गुजरात 3,56,297 10 हरियाणा 3,30,236 11 हिमाचल प्रदेश 14 12 जम्मू और कश्मीर 29,659 13 झारखंड 94 14 कर्नाटक 47,627 15 केरल 586 16 लद्दाख 86 17 मध्य प्रदेश 48,985 18 महाराष्ट्र 5,96,090 19 मेघालय 4 20 नागालैंड 4 21 ओडिशा 69,018 22 पुडुचेरी 1 23 पंजाब 4,835 24 राजस्थान 4,91,826 25 तमिलनाडु 19,810 26 तेलंगाना 500 27 त्रिपुरा 2 28 उत्तर प्रदेश 2,17,292 29 उत्तराखंड 34,157 30 पश्चिम बंगाल 9,675 कुल 30,44,463 पिछले 24 घंटों के दौरान 24.4 लाख से अधिक टीकों की खुराकें दी गईं। टीकाकरण अभियान के 116वें दिन (11 मई,2021) को 24,46,674 टीके लगाये गए। 18,543 सत्रों में 10,92,452 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई तथा 13,54,222 लाभार्थियों ने अपनी दूसरी खुराक प्राप्त की। 11 मई,2021 (दिन 116) एचसीडब्ल्यू पहली खुराक 17,147 दूसरी खुराक 32,699 एफएल्डब्ल्यू पहली खुराक 90,338 दूसरी खुराक 96,445 18.45 आयु समूह पहली खुराक 4,79,282 45 से 60 वर्ष के बीच का आयु समूह पहली खुराक 3,58,076 दूसरी खुराक 6,19,017 60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 1,47,609 दूसरी खुराक 6,06,061 कुल उपलब्धि पहली खुराक 10,92,452 दूसरी खुराक 13,54,222 पिछले 24 घंटों के दौरान 3,48,421 नए मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किए गए नए मामलों के 71.22 प्रतिशत में दस राज्यों की भागीदारी है। महाराष्ट्र ने 40,956 मामलों के साथ दैनिक नए मामलों की सर्वाधिक संख्या दर्ज कराई है। 39,510 मामलों के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर है जबकि केरल ने37,290 नए मामले दर्ज कराये हैं। नीचे दिया गया ग्राफ देश में दैनिक नए मामलों तथा दैनिक जांचों की ट्रैजेक्टरी रेखांकित करता है राष्ट्रीय मृत्यु दर वर्तमान में 1.09 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 4,205 मौतें दर्ज की गईं। नई मौतों के 73.17 प्रतिशत में दस राज्यों की भागीदारी है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक मौतें (793) दर्ज की गईं जबकि 480 दैनिक मौतों के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर रहा। Post navigation डब्ल्यूएचओ ने कोविड वेरिएंट बी.1.617 के साथ “भारतीय वैरिएंट” शब्द नहीं जोड़ाः स्वास्थ्य मंत्रालय देहरादून-मसूरी रोपवे सिस्टम योजना की बाधा दूर, आईटीबीपी की जमीन उत्तराखंड सरकार को देने की मंजूरी