दिल्ली। राष्ट्रवादी लेखक संघ के राष्ट्रीय संयोजक और प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक यशभान सिंह तोमर का कोरोना के कारण शुक्रवार प्रातःकाल देहावसान हो गया। श्री तोमर के निधन से साहित्यकारों में शोक की लहर है। श्री तोमर ने राष्ट्रवादी विचारों को एक सुसंगठित एवं सुनियोजित कार्यक्रम के तहत योजनाबद्ध रूप से सामने लाने हेतु भारतीय रेलवे में सेवा करते हुए कानपुर में राष्ट्रवादी लेखक संघ की विधिवत स्थापना की। कानपुर में रालेसं का प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन भी आयोजित किया। श्री तोमर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पाठशाला से देशभक्ति का पाठ पढ़कर राष्ट्रवाद की ज्योत को प्रज्वलित करने का संकल्प लिया था। Post navigation संघ देश के 43 प्रमुख शहरों में कोविड सेवा केंद्र चला रहाः सुनील आंबेकर क्यू.एस. स्टार रेटिंग्स में फाइव स्टार्स प्राप्त करने वाला पहला विश्वविद्यालय बना के.आई.आई.टी.