देहरादून। कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। बुधवार को प्रदेश में 1109 लोग कोरोना संक्रमित मिले वहीं पांच लोगों की कोरोना के कारण मौत भी हुई है। आज 88 लोग ठीक भी हुए हैं रिकवरी दर 93.38% है। देहरादून में सबसे अधिक 509 तथा हरिद्वार में 308 मरीज मिले। नैनीताल में 113, पौड़ी गढ़वाल में 57, रुद्रप्रयाग में 10, टिहरी  में 19, उधम सिंह नगर में 84, चंपावत में पांच, चमोली में एक, अल्मोड़ा में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले वही प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 26 हुई जिसमें देहरादून में 16 हरिद्वार में चार नैनीताल में पांच और टिहरी में एक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

 

 

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *