हरिद्धार/देहरादून। मकर संक्रांति स्नान पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं ने हर की पौड़ी समेत कुंभ क्षेत्र के घाट व ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर पवित्र डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। यहां किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही घाटों, गलियों तथा पैदल मार्गों पर श्रद्धालुओं की मदद के लिए भी पुलिस बल तैनात किए गए हैं। मेला क्षेत्र में कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन कराया जा रहा है। वहीं कोविड 19 के मानकों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस सख्त भी हुई है। हरिद्वार में गंगा के सभी घाटों लोगों ने इस अवसर पर  स्नान दान पूजा आदि कार्यक्रम किए।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed