देहरादून। कोविड-19 वैक्सीन के टीकाकरण का पूर्वाभ्यास शनिवार को संपूर्ण देश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी किया गया। जनपद देहरादून के अंतर्गत पांच चिकित्सा इकाइयों पर कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु पूर्वाभ्यास की गतिविधि सफलतापूर्वक पूर्ण की गई। कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए नामित राज्य नोडल अधिकारी एवं मिशन निदेशक श्रीमती सोनिका ने बताया कि उत्तराखंड में यह गतिविधि देहरादून में क्रमशः महात्मा गांधी शताब्दी चिकित्सालय, शहरी स्वास्थ्य केंद्र खुड़बुड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भानियावाला, राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय भोगपुर एवं रानीपोखरी में प्रातः आरंभ की गई तथा इस दौरान सभी पांच चिकित्सा इकाइयों पर कुल 121 हेल्थ वर्कर्स का टीकाकरण किया गया ।

 

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *