देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्यमंत्री की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी उन्होंने स्वयं अपने ट्विटर हेंडल पर दी है। इसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।  मुख्यमंत्री ने लिखा है, ट्विटर पोस्ट मेेंं लिखा कि आज मैंने कोरोना जांच करवाई और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है और लक्षण भी नहीं हैं। अत: डॉक्टरों की सलाह पर मैं होम आइसोलेशन में रहूंगा। मेरा सभी से अनुरोध है कि जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया वह खुद हो आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं’।
 उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कोरोना संक्रमित होने पर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी शीघ्र स्वस्थ होकर अपनी पुरानी ऊर्जा के साथ प्रदेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा में जुटेंगे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *