रूद्रप्रयाग। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटवाड़ीसैंण के समीप बाइक और यूटिलिटी की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार ग्राम करोखी ऊखीमठ निवासी सेना के जवान जितेन्द्र सिंह (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इसी गाँव का अन्य युवक सचिन सिंह 22 वर्ष बुरी तरह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।इस घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं पुलिस को जानकारी दी। घटना स्थल पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर मंसूर अली मृत व्यक्ति के शव को कब्जे में लेते हुए घायल को उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेस चिकित्सालय श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सेना का जवान जितेंद्र सिंह कुछ दिन पहले ही दीपावली पर छुट्टी लेकर घर आया था लेकिन दिवाली के अगले दिन ही हादसे में उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में जहां कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *