थिंपू (हि.स.)। भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने शनिवार को भारत के सबसे बड़े मिशन चंद्रयान-2 को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) के साहस और कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत भविष्य में इस मिशन को पूरा कर लेगा।

लोटे शेरिंग ने ट्वीट कर कहा, ‘हमें भारतीय वैज्ञानिकों पर गर्व है। चंद्रयान-2 ने आखिरी क्षण में कुछ चुनौतियों का सामना किया पर जो साहस और कठोर परिश्रम भारत ने दिखाया है, वह ऐतिहासिक है। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जानते हैं और इसरो के वैज्ञानिक एक दिन इसे जरूर करके दिखाएंगे।‘

उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-2 के चांद पर उतरने से ठीक पहले विक्रम लैंडर का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया था। इसरो प्रमुख के. सिवन ने घोषणा कि चंद्रमा की सतह पर उतरने से पहले 2.1 किलो मीटर की दूरी पर संपर्क टूट गया है।

हिन्दुस्थान समाचार

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed