दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने राष्ट्रीय इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं को लेकर जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। श्री निशंक ने बताया है कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और जेईई और नीट की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। जेईई-मेन की परीक्षा एक से छह सितंबर तक होगी, वहीं जेईई-एडवांस परीक्षा 27 सितंबर को और नीट की परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
शिक्षा मंत्रालय ने विशेषज्ञों के पैनल से गुरुवार को समीक्षा करके रिपोर्ट देने के लिए कहा था। इसके तहत पैनल ने कोरोना महामारी के चलते परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ाने का सुझाव दिया था। पहले शिक्षा मंत्रालय ने जेईई मेन की परीक्षा की तारीख 18 से 23 जुलाई के बीच तय की थी। नीट की परीक्षा की तारीख 26 जुलाई को आयोजित होनी थी।
जेईई एडवांस, जिसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है वो 23 अगस्त को आयोजित होने वाली थी। जेईई परीक्षा के लिए नौ लाख और नीट के लिए 16 लाख बच्चों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
परीक्षाओं की नयी तारीखें हैं-
– जेईई मेन की परीक्षा 1- 6 सितंबर के बीच
– जेईई एडवांस की परीक्षा 27 सितंबर को होगी।
-नीट की परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *