14 Mar 2025, Fri

चीन सीमा पर शहीद जवानों का बदला ले सरकार

हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी व एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने चीन का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया। संस्था सदस्यों ने सरकार से चीन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इस दुस्साहस का जवाब देने की मांग उठाई।
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में बुधवार को एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेंद्र कुमार साहू, संरक्षक रुपेन्द्र नागर ने कहा कि चीन ने जिस तरह से भारतीय सेना के जवानों को  शहीद किया है वह निंदनीय है।इस घटना के बाद भारतीयों का धैर्य जवाब दे रहा है। इसलिए अब सरकार को शीघ्र ही कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान संरक्षक हरीश हरीश चन्द्र पांडे, लोकेश कुमार साहू, बलराम हालदार, रितिक साहू, नंदकिशोर नन्दू, अभिजीत सरकार, महेश साहू , मुकेश सरकार, सूरज मिस्त्री, अभिषेक साहू, दीपक प्रजापति, सूरज कुम्हार, नितिन हालदार, विशाल कुमार आदि उपस्थित रहे। युवा कांग्रेस ने चीन से झडप में शहीद भारतीय जवानों के लिए दो मिनट का मौन रखा। वहीं प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने भी चीन सीमा पर शहीद हुए जवानों के लिए मौन रखा। महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामंत्री वीरेन्द्र गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र फर्स्वाण, पूरन लाल साह, राजेंद्र मुन्ना, पार्षद अमरजीत सेठी प्रमोद गोल्डी, सतीश भोला,  प्रमोद भट्ट,  प्रदीप भण्डारी, आनन्द अधिकारी, हेम मेलकानी आदि उपस्थित रहे।
—————————————————————
देवाल में चीन के खिलाफ प्रदर्शन
देवाल। देवाल बस स्टेशन में क्षेत्र की जनप्रतिनिधियों ने चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजे करते हुए चीन सरकार का पुतला फूंका। लोगों में चीन के सामान का बहिष्कार करने की अपील भी की। बुधवार को क्षेत्र पंचयत सदस्य देवाल प्रमोद मिश्र की अगवाई में युवा जनप्रतिनिधि देवाल बस स्टेशन पर एकत्रित हुए। मौके पर लोगों ने चीन सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर चीन में बने सामान का बहिष्कार करने का संकल्प लिया। इस मौके भाजपा युवा मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष भानू कुनियाल, विक्रम नेगी, पंकज, युवा नेता जितेन्द्र बिष्ट, तेजपाल सिंह रावत आदि थे।
——————————————————
सीमांत का संदेश भारत में नहीं चलेगा चीनी माल
पिथौरागढ़। चीन सीमा पर हुई जवानों की शहादत से भारत के अंतिम तहसील सीमांत धारचूला में व्यापारियों सहित स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
व्यापार संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र थापा के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारियों तथा नागरिकों ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पुतले के साथ चीनी सामानों का भी दहन किया।
व्यापार संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने कहा कि चीन ने कायराना हरकत करते हुए धोखे से हमारे जवानों पर हमला किया है वीर सैनिकों की शहादत पर पूरे देश को गर्व है देश के प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि चीनी सेना की कायराना हरकत का सख्ती से जवाब दिया जाए।
उन्होंने कहा कि पूरा देश एकजुट होकर सेना के जवानों के साथ खड़ा। उपाध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल ने कहा कि व्यापारियों के द्वारा चीनी सामान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। इसी के चलते आज चीनी सामग्रियों को आग के हवाले कर दिया गया है व्यापारियों ने निर्णय लिया है कि सीमांत में चीन के माल की बिक्री नहीं होगी साथ ही पूरे भारत को भी यह निर्णय लेना होगा।टैक्सी यूनियन के हरीश गुंज्याल ने कहा कि सीमांत के युवाओं में गहरा आक्रोश है सरकार के आदेश मिले तो सेना के सहयोग के लिए हम सीमा में जाने को तैयार है।इस दौरान अध्यक्ष भूपेंद्र थापा प्रकाश गुंज्याल नवीन खर्कवाल खड़क सिंह दानू कमल कौशल बबलू कुरैशी राज कुमार भूटानी हर सिंह कार्की हरीश गुंज्याल आदि मौजूद रहे।
—————————————————–
चीन के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें
लक्सर। लद्दाख के पास सीमा पर चीनी सेना से झड़प में बीस भारतीय सैनिकों की शहादत पर लक्सर एडवोकेट एसोसिएशन ने मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने इसे कायरतापूर्ण कार्रवाई बताकर सरकार से मांग की कि चीन की इस हरकत के बदले कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।लक्सर एडवोकेट एसोसिएशन के सदस्यों ने शहीद सैनिकों को याद किया।अध्यक्ष कुशलपाल सिंह ने कहा कि चीन की हरकतें बरदाश्त से बाहर हो गई हैं। वो 1962 वाली स्थिति मानकर चल रहा है, जबकि अब उसके सामने 2020 शक्तिशाली भारत खड़ा हुआ है।उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि चीन की इस कायराना हरकत के बदले सेना को जवाब देने की छूट दी जाए।  इस दौरान सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष राजकुमार, राजेश वत्स, अरुण शर्मा, हरीश राणा, शेरसिंह, जोधसिंह, अशोक चैधरी,पंकज गुप्ता, प्रदीप चैहान, रवींद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
———————————————————
अगलाड नदी पर बने पुल की मरम्मत की मांग
टिहरी। जौनपुर ब्लॉक के थत्यूड-अगलाड मोटर मार्ग के अगलाड नदी पर थत्यूड़ बाजार को जोड़ने वाले पुल की स्थिति जर्जर हो गई है। पुल की हालत जर्जर होने से कभी भी हादसा हो सकता है। 1980 के दशक में बने इस पुल को करीब 40 वर्ष हो चुके है। पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही से पुल की स्थिति दिनप्रति खराब होती जा रही है। इस संबंध में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के द्वारा पुल की मरम्मत को लेकर कई बार लोनिवि से मांग की गई, लेकिन पुल की मरम्मत नहीं हो पाई। स्थानीय लोगों ने जर्जर हो चुके पुल की जगह नए पुल की निमार्ण की मांग है। उधर लोनिवि अधिशासी अभियंता थत्यूड रजनीश कुमार का कहना है, अगलाड नदी पर थत्यूड बाजार में बने पुल का प्रस्ताव शासन को नहीं भेजा गया है। लेकिन थत्यूड़ बाजार के लिए बने बाईपास सड़क मार्ग थत्यूड़- विमल की चलोठि सड़क मार्ग पर मोटर पुल का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है शासन से स्वीकृति मिलने व धन उपलब्ध होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
देश की रक्षा की खातिर शहीद हुए वीर सपूतों की शहादत को किया नमन
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने गलवां घाटी में भारत-चीन सीमा पर हुई हिंसक झडप में मारे गये भारतीय सेना के 20 जवानों के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। प्रीतम सिंह ने अपनी शोक संवेदना में भारत-चीन सीमा पर हुई हिंसक घटना का सामना करने वाले सेना के जवानों के साहस और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की रक्षा के लिए शहीद हुए वीर सपूतों की शहादत को नमन करती है तथा देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर लम्बे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी परन्तु भारत सरकार पड़ोसी देश की चाल समझने मंे पूरी तरह नाकाम रही जिसकी कीमत हमें 20 सैनिकों की शहादत से चुकानी पड़ी। प्रदेष कंाग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 16 जून की रात चीन सीमा पर भारतीय सेना पर हमला इनकी विदेष नीति की अपरिपक्वता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारतीय सेना द्वारा देश की सीमाओं की रक्षा के लिए उठाये जाने वाले हर कदम का समर्थन करेगी। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को देश की जनता के सामने आकर जनता को भारत-चीन सीमा पर घटी इस घटना की हकीकत बतानी चाहिए। प्रीतम सिंह ने कहा कि सर्वविदित है कि पड़ोसी देश चीन द्वारा लगातार सीमा पर लम्बे समय से तनाव का माहौल बनाया जा रहा है जिसे भांपने में भारत सरकार नाकाम रही है। चीनी सैनिकों द्वारा लगातार भारतीय सीमा में घुसने तथा भारतीय सैनिकों को उकसाकर सीमा पर तनावपूर्ण माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज केन्द्र की मोदी सरकार सीमाओं की रक्षा करने तथा आम नागरिकों को सुरक्षा और उनके सम्मान की रक्षा करने में पूर्णतः विफल साबित हो रही है। देश की सीमा पर ऐसी घटनायें देश की सीमाओं की सुरक्षा पर भी प्रश्न चिन्ह हैं। लेह का गलवां घाटी क्षेत्र देश का सीमावर्ती क्षेत्र है जहां पर हुई घटना उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेष, अरूणाचल प्रदेश जैसे सीमावर्ती राज्यों के लिए भी चिंता का विषय है परन्तु भारत-चीन सीमा पर घटी घटना पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने मौन ओढ़ रखा है।
—————————————————
यूवा कांग्रेस ने चीन के खिलाफ किया प्रदर्शन
देहरादून। लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच हुई झड़प में बड़ी संख्या में भारतीय सेना के जवान शहीद होने पर युवा कांग्रेस ने चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्र की बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की कमजोर विदेश नीति के चलते चीनी सैनिकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बुधवार को राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के साथ ही चीनी झंड़े को आग के हवाले किया।
संगठन के राष्ट्रीय सचिव वैभव वालिया और जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नेगी ने कहा कि भारत सरकार की मजबूत इच्छा शक्ति होती तो चीन हमारे देश के सैनिकों को ऐसे शहीद नहीं करता।कहा कि घटना के साथ ही भारत का चीन के साथ चला आ रहा 43 साल पुराना शांति समझौता भी टूट गया। केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर चीन हमारे देश के बॉर्डर पर कब्जा करना चाहते है।जबकि केंद्र की बीजेपी सरकार चीनी उत्पादों और कंपनियों को भारत में काम देकर उन्हें बढ़ावा देने का काम कर रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि शहीदों की शहादत के बदले में सरकार की ओर से चीन को कोई कठोर जवाब नहीं दिया गया तो संगठन चीन और बीजेपी सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। प्रदर्शन करने वालों में संगठन के प्रदेश संगठन महामंत्री विजय सारस्वत, प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया विजय रतूड़ी, प्रदेश संयोजक राहुल प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता  संदीप  कुमार चमोली, महानगर अध्यक्ष गौतम सोनकर, जिला प्रवक्ता अवनीश त्रिपाठी, महानगर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *