देहरादून। जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत 159 सैम्पल जाचं हेतु भेजे गये तथा 123 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 9 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के फलस्वरूप जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमितों की संख्या 456 हो गई है, जिनमें 139 व्यक्ति वर्तमान में उपचाररत् हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज कुल 400 व्यक्तियों के सैम्पल लिये गये तथा 127 व्यक्तियों की रैण्डम सैम्पलंग की गयी । आज आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा जनपद में 16382 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की 18 टीमों द्वारा जनपद देहरादून अन्तर्गत बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में 328 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया। अन्य राज्यों से जनपद में पंहुचे कुल 870 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत क्वारेंटाइन किया गया। कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 117 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी। कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत लाॅक डाउन अवधि के दौरान जनपद में बनाये गये 2 राहत शिविरों में ठहरे हुए 14 व्यक्तियों का चिकित्सकों एवं परामर्शदाताओं द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त कांउसिलिंग प्रदान की गयी। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत दिहाड़ीध्मजदूरी करने आये 9 श्रमिकों जिन्हे रैन बसेरा लालपुल में बनाये गये राहत शिविर में ठहराया गया है, की साईकेट्रिक सपोर्ट टीम द्वारा रिवाइस्ड कांउसिलिंग की गयी। आज विभिन्न ड्यूटियों में तैनात कार्मिकों को 24 एन-95 मास्क, 30 ट्रिपल लेयर मास्क, 04 पीपीई किट, 20 सेनिटाइजर, 50 सर्जिकल गलब्स, 100 एक्सामिनेशन गलब्स वितरित किये गये। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं सामुदायिक स्तर पर फैलने से रोकने हेतु आज नगर निगम देहरादून क्षेत्रांतर्गत किये गये लाॅकडाउन के दृष्टिगत सार्वजनिक स्थलों वार्ड के मोहल्लों, सड़क, गली व्यवसायिक प्रतिष्ठान तथा आवासीय क्षेत्रों में आज नगर निगम देहरादून क्षेत्रांतर्गत 50 वार्डो में सैनिटाईजेशन का कार्य किया गया, जिसमें 51 वाहनोंध्ट्रैक्टर तथा टैंकर के माध्यम से शहर के मुख्य मार्गो एवं विभिन्न वार्ड (मालसी, विजयपुर, राजपुर, धोरणखास, दून विहार, जाखन, सालावाला, आर्यनगर, डोभालवाला, विजय कालोनी, डी.एल. रोड़, रिस्पना, करनपुर, बक्रालवाला, चुक्खुवाला, इंदिरा कालोनी, किशननगर, घंटाघर काली का मंदिर, एम0के0पी, तिलक रोड़, खुड़बुड़ा, शिवाजी मार्ग, इंद्रेश नगर, धामावाला, झंडा मौहल्ला, यमुना कालोनी, गोंविदगढ़, श्री देव सुमन नगर, रीठा मंडी, लक्की बाग, रेसकोर्स उत्तर, डालनवाला उत्तर, डालनवाला पूरब, डालनवाला दक्षीण, चंदर रोड, बद्रीश कालोनी, भगत सिंह कालोनी, वाणी विहार, रेस्ट कैम्प, रेसकोर्स दक्षीण, कौलागढ़, बल्लुपुर, विजय पार्क, बंसत विहार, पंडितवाणी, इंदिरापुरम, पटेलनगर पश्चिम, गांधीग्राम, पटेल नगर पूरब) में लगभग 3.02 लाख लीटर सैनिटाईजर साॅल्यूशन का चिढ़काव किया गया। इसके अतिरिक्त नगर निगर ऋषिकेश में 02 टैंकर तथा 50 हैंड मशीनों द्वारा 17 वार्डो में सैनिटाईजेशन का कार्य किया गया। नगर पालिका विकासनगर के 11 वार्डो में, नगर पालिका डोईवाला अंतर्गत 12 वार्डो में तथा नगर पालिका हरबर्टपुर में 02 वार्डो में तथा नगर पालिका मसूरी अंतर्गत 13 वार्डो में सैनिटाईजेशन का कार्य किया गया। वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पंहुचे प्रवासी 214 व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच उपरान्त जनपद में क्वारेंटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 279 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। विज्ञप्ति जारी किये जाने तक काठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 96 व्यक्ति पहुंचे। इसी प्रकार देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 269 तथा काठगोदाम के लिए 322 व्यक्ति गये। 28 मोबाइल वैन के माध्यम से पहुंचाई गई फल व सब्जियां जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 28 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर माजरी माफी, नालापानी, टर्नर रोड़, भगत सिंह कालोनी, इंदिरा नगर कालोनी, देवांचल विहार, रामेश्वरीपूरम, विजय पार्क, करनपुर, कैपीटल अपार्टमेंट, रिंग रोड, बंगाली कोठी, जाखन, सरस्वती विहार, आई.टी पार्क, वसंत विहार, पंडितवाड़ी, चंद्रबदनी, शिमला बाईपास, किशननगर, हाथीबड़कला, लाड़पुर, सुदंरवाला तथा रेसकोर्स में 245.00 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में दुग्ध विकास विभाग द्वारा आई.डी.पी.एल ऋषिकेश में 20 ली0, भरत विहार लेन न.0 4 में 15 ली0, सोलंकी मौहल्ला में 15 ली0, भागीरथी पुरम में 15 ली0, मोहनी रोड़, डालनवाला में 20 ली0, सर्कुलर रोड़ में 10 ली0, चमनपुरी में 10 ली0, ब्रहा्रम्पुरी में 15 ली0, वंसत विहार कालोनी में 20 ली0, कंलिगा कालोनी में 10 ली0 और पूर्वी पटेल नगर में 15 ली0, सहित कुल 165 ली0 दूध विक्रय किया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 192 निराश्रित पशुओं जिसमें, 167 गौवंश एवं 25 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 52 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिनमें सभी काल पास हेतु प्राप्त हुई। Post navigation कोरोना की रफ्तार बढ़ी, प्रदेश में रिकवरी रेट 60.33 प्रतिशत सुप्रसिद्ध लोकगायक हीरा सिंह राणा के निधन पर शोक जताया, राज्य के लिए अपूरणीय क्षति