देहादून। कोविड-19 वायरस से संक्रमित 38 लोगों की आज रिपोर्ट पाॅजीटिव आयी है, जिसके बाद उत्तराखण्ड में कोराना संक्रमितों की संख्या 438 हो गयी है। यह आँकड़ा अभी ओर बढ़ सकता है। स्वस्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार आज टिहरी में 16, हरिद्वार में 06, पौड़ी में 13 और देहरादून में 3 मामले पाॅजीटिव पाये गये। इसके बाद अब राज्य में कोरोना से पीड़ितों की संख्या 438 हो गयी है। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले 352, स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 79 और मृतकों की संख्या 04 है। प्रदेश में जिलेवार कोरोना की कुल मरीजों की स्थिति इस प्रकार है-अल्मोड़ा में 15, बागेश्वर में 8, पिथौरागढ़ में 17, चम्पावत में 8, नैनीताल में 135, उधमसिंहनगर में 50, चमोली में 11, रूद्रप्रयाग में 3, पौड़ी में 23, टिहरी में 41, उत्तरकाशी में 10, हरिद्वार में 35 और देहरादून में 82 है। अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार नैनीताल में सबसे ज्यादा 135 मामले पाये गये हैं। राज्य में कुल 21 केन्टेन्मेन्ट जोन हैं, जिसमें देहरादून गुरू रोड, पटेलनगर, बैराज कालोनी ऋषिकेश, सेवलां कला देहरादून, एमडीडीए कालोनी आई0एस0बी0टी0 देहरादून, हरिद्वार में नागला इमरती, खत्ता खेरी, सती मोहल्ला, मतवाला मोहल्ला, वार्ड नम्बर-12 रूड़की, मुण्डा खेरा, ग्राम ढाकी, दरगारपुर लक्सर, आदर्शनगर, रूड़की, ग्राम-दादपुर गोविन्दपुर, हजरत विल मोहल्ला, अम्बेडकर काॅलोनी मगलौंर और ग्रीन पार्क तथा उधमसिंहनगर में वार्ड नं0-13 राजीव नगर बाजपुर, ग्राम-रायपुर, जसपुर, ग्राम गुडालिया काशीपुर और ग्राम सीशैय नगर किच्छा है। Post navigation देर रात 15 मामले सामने आये, 427 हुई संख्या विधायक निधि से हर ग्राम सभा को दस हजार देंगे विधायक महेन्द्र भट्ट