गोपेश्वर। बद्रीनाथ विधायक श्री महेन्द्र भट्ट ने विधायक निधि के आपदा मद से हर ग्राम सभा को 10 हजार रूपये देने की घोषणा की। आज आनलाॅइन वीडियो कांफे्रन्सिग के माध्यम से दशोली ब्लाॅक के प्रधानों के रूबरू हुए श्री भट्ट ने ग्राम प्रधान की समस्या सुनीं।

उत्तराखण्ड संवाद भारती से दूरभाष पर श्री भट्ट ने बताया कि दशोली ब्लाॅक में अधिकांश गांवों बाहर से आने वाले लोगांे की संख्या दो से चार तक है तथा कुछ ही ऐसे गांव हैं, जिनमें बाहर से आने वाले लोगों की संख्या 40 तक है। उन्होंने बताया कि बद्रीनाथ विधान सभा के अन्य ब्लाॅक के प्रधानों से भी वे निरन्तर आनलाइन वीडियो कांफेन्सिंग के माध्यम से बात करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि कोरोना की जंग से लड़ने में ग्राम प्रधानों की भूमिका अहम है। आनलाॅइन बैठक में ग्राम प्रधानों ने सरकार से सहयोग मांगा। श्री भट्ट ने ग्राम प्रधानों को आश्वासन दिया कि वे ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे।

आनलाॅइन बैठक में ग्राम प्रधान

इस संवाद में ग्राम प्रधान संगठन दशोली के अध्यक्ष नैन सिंह कुंवर, प्रधान बेमरू पंकज, प्रधान मठ जड़ेथा संजय राणा, प्रधान हाट राजेन्द्र हटवाल, प्रधान हरमनी तथा सुरेंद्र आदि सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन नवल भट्ट द्वारा किया गया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *