देहरादून। बिहार सरकार से डाकघर में खुले खाते में आर्थिक मदद की आस लगाए श्रमिक तड़के तीन बजे से पोस्ट ऑफिस में इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंकिंग (आईपीपीबी) का खाता खुलवाने पहुंच रहे हैं।
अभी तक विभागीय अधिकारियों ने बिहार सरकार की तरफ से खाते में पैसे भेजने की जानकारी से इनकार किया है। मंगलवार तड़के तीन बजे से घंटाघर स्थित जीपीओ में खाता खुलवाने के लिए श्रमिकों की लाइन लगनी शुरू हो गई। समय के साथ-साथ श्रमिकों की संख्या भी बढ़ती गई। दोपहर एक बजे तक खाते खोले जा रहे हैं।
प्रवर डाक अधीक्षक, देहरादून मंडल अनुसूया प्रसाद चमोला ने कहा कि श्रमिकों को बिहार से परिचितों ने वहां की सरकार से आर्थिक मदद देने की बात कही है, जिसके बाद ये लोग खाता खुलवाने पहुंच रहे हैं। विभाग ने बिहार के अधिकारियों से संपर्क साधा। बताया गया है कि उन्हें ऐसी किसी योजना की जानकारी नहीं है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *