ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में भर्ती एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब राज्य में संक्रमित मामलों की कुल संख्या 52 हो गई है। बताया गया कि उक्त महिला 22 अप्रैल से एम्स में भर्ती है।

संक्रमित महिला नैनीताल की रहने वाली है। एम्स ऋषिकेश में कोरोना संक्रमण का यह दूसरा मामला है। इससे पहले एक नर्सिंग ऑफिसर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य महानिदेशक अमिता उप्रेती ने इस मामले की पुष्टि की है।

प्रदेश में आज एक कोरोना केस मिला तथा,एक मरीज हुआ ठीक हुआ। आज 300 रिपोर्ट निगेटिव आयी तथा 284 का इंतज़ार है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *