देहरादून। कोरोना संक्रमण के चलते ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में लगातार हो रही रक्त की कमी के मद्देनजर आज कोतवाली प्रभारी ऋषिकेश सहित कई अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया है।
कोरोना से जंग में जहां सरकार व कई संस्थाए अपना भरपूर योगदान दे रही है वहीं ऐसे में राज्य की मित्र पुलिस भी अपनी ड्यूटी के साथ ही अन्य कई तरह के फर्ज भी निभाने में जुटी हुई है। ऐसा ही एक मामला ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र में सामने आया है। जहंा कोरोना संक्रमण के चलते ऋषिकेश एम्स में आयी रक्त की कमी को पूरा करने के लिए कोतवाली प्रभारी सहित कई अन्य पुलिस कर्मियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया है। ऋषिकेश एम्स में आयी रक्त की इस कमी के चलते हेल्पिंग हैंड नामक संस्था द्वारा आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कोतवाली प्रभारी ऋषिकेश सहित कई पुलिस कर्मियों ने अपना योगदान देकर रक्त की इस कमी को पूरा करने का प्रयास किया गया है। पुलिस के इस कार्य की लोगों ने भरपूर सराहना की है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *