उत्तराखंड

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य सीएम योगी आदित्यनाथ के पैतृक घर पहुंची परिजनों को सांत्वना देने

देहरादून। राज्यपाल बेबीरानी मौर्य बुधवार को यमकेश्वर के पंचूर गांव स्थित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घर पहुंची। यहां उन्होंने स्व. आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर परिजनों को सांत्वना दी। राज्यपाल बेबीरानी मौर्य आज सुबह दस बजकर 45 मिनट पर हेलीकॉप्टर से पंचूर गांव पहुंची। वह यहां करीब तीस मिनट तक रुकी। उनके साथ पौड़ी के जिलाधिकारी और एसएसपी भी मौजूद रहे।
सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट (89) का सोमवार सुबह 10.44 बजे दिल्ली एम्स में निधन हो गया था। उनके निधन से यमकेश्वर क्षेत्र में शोक की लहर है। वन विभाग में रेंज अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त आनंद सिंह बिष्ट परिवार के साथ पैतृक गांव यमकेश्वर ब्लाक के पंचूर गांव में रह रहे थे। वह करीब तीन माह से बीमार चल रहे थे। स्व. आनंद सिंह बिष्ट के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला के पास फूलचट्टी में गंगा तट पर किया गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *