देहरादून। कोरोना की इस लड़ाई में समाज का हर व्यक्ति अपने अपने तरीके से सहयोग दे रहा है। भारत सरकार और राज्य सरकार के आपसी तालमेल का ही नतीजा है कि उत्तराखंड में अन्य प्रदेशों के मुकाबले स्थिति नियंत्रण में है। राज्य सरकार के दिशा निर्देशों का सभी लोगों द्वारा अनुपालन कर लॉकडाउन को सफल बना रहे है। पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के देहरादून चैप्टर द्वारा आम जनमानस में कोरोना के प्रति जनजागरूकता का कार्य किया जा रहा है।
 लॉकडाउन में बच्चों में रचनात्मकता पैदा करने के उद्देश्य से पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी आफ इंडिया देहरादून चैप्टर द्वारा आनॅलाईन चित्रकला प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया है। इसकी थीम हारेगा कोरोना-जीतेगा भारत रखी गयी है। इसमें 7 से 14 वर्ष आयु के बच्चे प्रतिभाग कर सकते है। सभी बच्चे घर बैठ कर हारेगा कोरोना जीतेगा भारत विषय पर ड्राइंग तैयार कर लिंक में दिये गये वाट्सएप्प नम्बर या ई मेल के माद्यम से भेज सकते है। इसका उद्देश्य हैं कि बच्चे घर मे समय का सदुपयोग कर सके तथा उनमें रचनात्मकता भी विकसित हो। बच्चों द्वारा कोरोना के प्रति जागरूकता संदेश तैयार किये जायेंगे, जिनमे से दस सर्वश्रेष्ठ ड्राईंग को चुना जाऐगा। प्रथम,द्वितीय,तृतीय को विशेष पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र दिये जाऐंगे, जबकि अन्य 07 को प्रमाण पत्र व पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पीआरएसआई  देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष अमित पोखरियाल, सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने कहा कि पीआरएसआई कोरोना महामारी के प्रति जनमानस में लगातार जागरूकता का कार्य कर रहा है। इसी दिशा में ये प्रयास किया गया है। सभी जीते हुए बच्चों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र लाकडाउन की अवधि  समाप्त होने के बाद स्थिति सामान्य होने पर दिये जायेंगे जिस हेतु उन्हें दूरभाष पर सूचित किया जाएगा। देहरादून चैप्टर की कार्यकारिणी सदस्य डा. डी. पी.उनियाल, संजय भार्गव, आकाश कुकरेती को उक्त चित्रकला प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी दी गयी है। इस संबंध में अधिक जानकारी पर प्राप्त की जा सकती है। चित्रकला में आवेदन निशुल्क किया जा सकता है, जिसकी अंतिम तिथि 25 अप्रैल रखी गयी है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *