देहरादून। भाजपा ने कोरोना के खघ्लिाफ जंग में केंद्र सरकार द्वारा तैय्यार ‘आरोग्य सेतु एप’को डाउनलोड करने का आग्रह करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री ने भी यह एप उपयोग में लाने की अपील की है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेन्द्र भसीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में देश में कोरोना के विरुद्ध लड़ाई की जिस रणनीति पर कार्य हो रहा है उसमें आरोग्यसेतु एप की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन सामान्य से अपील की है कि वे इस एप को डाउनलोड कर इसका उपयोग करें। पार्टी स्तर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत व मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी लोगों से इस एप को प्रयोग में लाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस एप के प्रयोग से जहाँ हम अपने बारे में यह पता कर पाएँगे कि कोरोना को लेकर हम कितने सुरक्षित हैं वही हमें आस पास के व्यक्ति यदि वह संक्रमित हुआ को लेकर एलर्ट मिल सकेगा। साथ ही यह एप कोरोना से बचाव हेतु भी जानकारी देता है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे स्वयं इस एप को डाउनलोड करें, अपने परिवार के सभी सदस्यों से डाउन लोड कराएँ तथा अन्य लोगों को भी प्रेरित करें व डाउन लोड करने में मदद करें । साथ ही सोशल मीडिया के अपने से जुड़े ग्रुपों में भी इसके प्रति जागरूकता पैदा करें जिससे लोग इसका उपयोग करें।  डॉ भसीन ने कहा कि यह एप भारत की विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध है और आईओएस व एनरॉयड दोनो रूप में हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *